Monday, 17 August 2026

पंख एनजीओ ने वंचित बच्चों एवं उनकी माताओं के लिए आयोजित की पहली यादगार पिकनिक



नई दिल्ली, : पंख एनजीओ (पंजीकृत) ने पहली बार वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों और उनकी माताओं के लिए विशेष पिकनिक का आयोजन कर उनके जीवन में खुशियों और उत्साह के रंग भरने का सराहनीय प्रयास किया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, स्वस्थ मनोरंजन और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना तथा “बचपन को अपराध और अपराधियों से बचाना” एनजीओ के उद्देश्य को मजबूत करना था।

पिकनिक में 40 से अधिक बच्चों और 15 माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों एवं उनकी माताओं को दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों कुतुब मीनार और इंडिया गेट का भ्रमण कराया गया। पूरे दिन बच्चों में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। इस अवसर ने उन्हें मनोरंजन के साथ-साथ ऐतिहासिक धरोहरों को करीब से जानने और अपने साथियों व परिवार के साथ यादगार पल बिताने का अवसर दिया।

कार्यक्रम की संपूर्ण योजना एवं सफल क्रियान्वयन पंख एनजीओ की मानद उपाध्यक्ष, मानद सचिव, मानद कोषाध्यक्ष, मानद सलाहकार, इंटर्न्स एवं स्वयंसेवकों की समर्पित टीम द्वारा किया गया।

इस पिकनिक को श्रीमती शिल्पा जैन, डॉ. ऋतु अरोड़ा एवं श्री उमेश माथुर का सहयोग एवं प्रायोजन प्राप्त हुआ। पंख एनजीओ ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से यह पहल बच्चों के लिए और अधिक यादगार बन सकी।

पंख एनजीओ की अध्यक्ष श्रीमती नीलम मनचंदा ने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा देना ही पर्याप्त नहीं है। उन्हें खुशहाल बचपन, सकारात्मक वातावरण, अच्छे संस्कार, आत्मविश्वास और समाज से जुड़ने के अवसर भी मिलना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पंख एनजीओ भविष्य में भी वंचित एवं जरूरतमंद बच्चों के हित में ऐसे सामाजिक एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

एनजीओ ने सभी इंटर्न्स, स्वयंसेवकों, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं शुभचिंतकों का भी आभार व्यक्त किया, जिनके सामूहिक प्रयासों से यह पिकनिक बच्चों और उनकी माताओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बनी।

“बचपन बचाएँ • खुशियाँ बाँटें • उज्ज्वल भविष्य बनाएँ”

श्रीमती नीलम मनचंदा
अध्यक्ष, पंख एनजीओ (पंजीकृत)

No comments:

Post a Comment

रोहिणी सेक्टर 20-25 के विकास की मांग तेज, फेडरेशन ने उठाए सड़क-सीवर और पानी के मुद्दे

                                                 रोहिणी, योगराज शर्मा। सेक्टर 20-25 फेडरेशन की ओर से रविवार को पॉकेट-10, सेक्टर-22 स्थित से...