google.com, pub-7314354026449841, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Journlist Today Network: अतीक अहमद के बेटे आबान का आज होगा अंतिम संस्कार, जेल में बंद भाइयों को मिली पैरोल

Saturday, 8 August 2026

अतीक अहमद के बेटे आबान का आज होगा अंतिम संस्कार, जेल में बंद भाइयों को मिली पैरोल

प्रयागराज। माफिया से नेता बने अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद का अंतिम संस्कार आज प्रयागराज में किया जाएगा। 21 वर्षीय आबान की गुरुवार को झांसी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में उसके एक दोस्त की भी जान गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग घायल हुए थे।

आबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके जेल में बंद भाइयों अली और उमर को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पैरोल मंजूर की है। अदालत ने मानवीय आधार पर दोनों को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी।

परिवार के सदस्य शव को लेकर प्रयागराज पहुंचे हैं। इससे पहले आबान के भाई अजहान ने झांसी जाकर शव की पहचान और अंतिम प्रक्रिया पूरी की थी। वहीं, आबान की मां शाइस्ता परवीन के अंतिम संस्कार में पहुंचने को लेकर भी चर्चाएं हैं। वह लंबे समय से फरार चल रही हैं और पुलिस की नजर में वांछित हैं।

#AbaanAhmed #AtiqAhmed #Prayagraj #ShaistaParveen #UttarPradesh

No comments:

Post a Comment

CCTV फुटेज नहीं, शिकायत में भी हुई देरी, फिर भी मेट्रो पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड चोरी की गुत्थी

                                         नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो में यात्री के छूटे हुए बैग से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ...